
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2025 – 5000 पदों पर सीधी भर्ती प्रस्तावित
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 5000 शिक्षकीय पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संशोधित प्रस्ताव पत्र जारी किया गया है, जिसमें विभिन्न पदों पर रिक्तियों की संख्या का उल्लेख किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों की कमी को दूर करना है।
प्रस्तावित पदों का विवरण
लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार निम्नलिखित पदों पर नई भर्तियों का प्रस्ताव भेजा गया है:
क्र. | पदनाम | संभावित रिक्त पद |
---|---|---|
1 | सहायक शिक्षक | 2000 |
2 | सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) | 200 |
3 | शिक्षक (कला संकाय, कृषि, अंग्रेजी एवं संस्कृत) | 1500 |
4 | पी.टी.आई / योग शिक्षक | 300 |
5 | व्याख्याता (अंग्रेजी, गणित, भौतिक, रसायन, जीवविज्ञान, वाणिज्य, संस्कृत, कंप्यूटर एवं कला समूह) | 1000 |
योग | 5000 |
रिक्तियों की स्थिति
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 15 जून 2025 की स्थिति में रिक्त पदों की गणना की गई है:
क्र. | पद का नाम | कुल स्वीकृत पद | सीधी भर्ती हेतु रिक्त पद |
---|---|---|---|
1 | सहायक शिक्षक | 81721 | 18983 |
2 | सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) | 8387 | 1599 |
3 | शिक्षक | 61432 | 4384 |
4 | कृषि शिक्षक | 324 | 150 |
5 | व्याख्याता | 48316 | 5445 |
योग | 200180 | 30561 |
पूर्व की भर्तियां
2019 की भर्ती
वर्ष 2019 में कुल 14580 पदों पर सीधी भर्ती की गई थी। जिन विषयों में भर्तियां की गई थीं, वे निम्नलिखित हैं:
- व्याख्याता (अंग्रेजी, गणित, रसायन, भौतिक, जीवविज्ञान, वाणिज्य)
- शिक्षक (अंग्रेजी, गणित, जीवविज्ञान, कृषि, व्यायाम)
- सहायक शिक्षक (विज्ञान, प्रयोगशाला)
2023 की भर्ती
2023 में कुल 12489 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इनमें निम्नलिखित शामिल थे:
- व्याख्याता (वाणिज्य, गणित, भौतिकी)
- शिक्षक – 5772 पद
- सहायक शिक्षक – 6285 पद
अन्य महत्वपूर्ण बिंदु
- प्रस्तावित भर्ती में कला संकाय, संस्कृत, कंप्यूटर साइंस और योग जैसे विषयों को शामिल किया गया है।
- व्याख्याता और शिक्षक के कुछ विषयों में पूर्व में भर्ती नहीं हुई थी, इसलिए इस बार उन्हें शामिल किया गया है।
- कई विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर लैब हैं लेकिन कंप्यूटर शिक्षक नहीं हैं। इसलिए कंप्यूटर विषय को भी इस बार प्रस्ताव में शामिल किया गया है।
व्यय भार
5000 पदों की नियुक्ति के लिए अनुमानित वार्षिक व्यय भार लगभग ₹30.89 करोड़ (30896.16 लाख रुपये) होगा।
इस भर्ती से छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा और शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आगामी अधिसूचनाओं पर नजर रखें और तैयारी प्रारंभ करें।